लातेहार। मिट्टी पूजन सह माता का निमंत्रण के कार्यक्रम के साथ काली मंदिर पूजा समिति में इस वर्ष होने वाले नवरात्रि की शुभारंभ किया गया. आचार्य संतोष मिश्रा के सानिध्य में आज दिनांक 18 सितंबर को काली मंदिर पूजा परिसर में सभी सदस्यों के द्वारा मिट्टी पूजन सह माता को निमंत्रण देने का कार्यक्रम पूर्ण हुआ. उक्त अवसर पर कालीबाड़ी सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव गजेंद्र प्रसाद, काली मंदिर पूजा समिति के मुख्य संरक्षक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष जयकुमार सिंह, उपाध्यक्ष रितेश कुमार निक्कू, मुख्य यजमान भोला ठाकुर, कुमार सागर, मुकेश कुमार सोनी, प्रहलाद कुमार, नेहा साहू, वैभव कुमार, विशाल विश्वकर्मा, गणपति टेंट के संचालक पंकज साहू, दीपक मालाकार, नागमणि, विवेकानंद गुप्ता, धर्मेंद्र साहू, विजय प्रसाद, दिलीप प्रसाद, राजू गुप्ता, विकास प्रसाद,वेद प्रकाश सहित काली मंदिर के सदस्यों के द्वारा पूजा को संपन्न कराया गया. इस वर्ष होने वाले नवरात्रि में काली मंदिर पूजा समिति के द्वारा प्रथम दिवस से ही माता के पट को श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिया जाएगा एवं प्रत्येक दिन संध्या में महाआरती और भंडारा का आयोजन किया गया है. दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष रितेश कुमार निक्कू के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 52वां अधिवेशन है और काली मंदिर पूजा समिति के द्वारा सप्तमी को कलश यात्रा निकाली जाएगी और प्रत्येक दिन एकम से लेकर दसवीं तक प्रत्येक दिन संध्या 7:00 बजे से महाआरती का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने उन्होंने जिले के वासियों भंडारे में भाग लेने की अपील की है.