लातेहार। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति की एक बैठक सचिव आशीष टैगोर की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में समिति के सचिव श्री टैगोर ने बताया कि पिछले 16 सितंबर को समिति के संरक्षक विनोद कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा की तैयारियों की जिम्मेवारी नये एवं युवा सदस्यों को सौंपने का निर्णय लिया गया था. इसके तहत सर्वसम्मति से उज्जवल कुमार ( छोटू) को दुर्गा पूजा समिति 2026 का अध्यक्ष बनाया गया था. आज की इस बैठक मे अध्यक्ष उज्जवल कुमार ने अपनी समिति का विस्तार किया. समिति का महामंत्री विष्णु साहू को बनाया गया. जबकि 15 मंत्री बनाये गये हैं. इनमें सोनू कुमार (गोविंद), सोनू कुमार, शुभम कुमार, आकाश कुमार, गौरव कुमार, अमीत कुमार, मोनू कुमार, धीरज कुमार, करण कुमार, भरत कुमार, सुमीत कुमार, अमन कुमार व कुंदन कुमार को शामिल किया गया है. कोषाध्यक्ष के रूप मे राजू रंजन सिंह एवं सह कोषाध्यक्ष के रूप में चंदन कुमार व आकाश कुमार को शामिल किया गया है. इसके अलावा साज सज्जा, मंच सजावट, प्रसाद, पूजन, महाअष्टमी पूजन, विसर्जन आदि के लिए उप समिति बनाने का निर्णय लिया गया है. सचिव श्री टैगोर ने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उज्जवल कुमार व उनकी टीम के सदस्यों को अपनी शुभकामनायें दी. उन्होने कहा कि श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर की क्षेत्र में अपनी एक प्रतिष्ठा है. पूजा के दौरान कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा पर कोई आंच आये. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, त्रिभुवन पांडेय, अरूण कुमार, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद व बद्री प्रसाद, संजीव कुमार गुप्ता, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति के अलावा ओमप्रकाश प्रसाद (राजू), राजीव कुमार (घंटी), संतोष कुमार पिंटू, पंकज प्रसाद, संजय प्रसाद, आकाश कुमार जायसवाल, संतोष दुबे व परितोष ठाकुर आदि ने दुर्गा पूजा समिति के पदधारियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है.