latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

रैयतों ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपाा, सर्वे में हुई त्रुटि को दुरुस्त करने की मांग की

बालूमाथ (लातेहार)। सर्वे में हुई त्रुटि से उत्पन्न भूमि समस्याओं के समाधान के लिए रैयतों ने अंचल अधिकारी बालेश्वर राम को ज्ञापन सौंपकर सर्वे त्रुटि को दुरुस्त कराने की मांग की है. शनिवार को अंचल अधिकारी बालेश्वर राम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने ध्यान अस्कृष्ट कराया है, कि बालूमाथ मौजा जिसका राजस्व थाना बालूमाथ व थाना संख्या 71 है. हाल सर्वे में हुई एक त्रुटि जिसमें खाता संख्या -563 का खतियान अनाबाद बिहार सरकार के नाम से आया है. खतियान मे त्रुटिवश खाता का प्रकार गैर मजूरवा आम हो गया है, जो कि गैर मजूरखा खास होना चाहिए. खाता का प्रकार गैर मजूरवा आम होने के कारण उपर्युक्त जमीन रजिस्टर टू मे दर्ज तो हो रहा है , लेकिन रसीद निर्गत नहीं हो पा रहा हैं. खाता संख्या 563 का अधिकांश प्लॉट सीएस सर्वे (सन 1913-14) में एम फॉर्म, रेंट रोल, बन्दोबस्ती पर्चा, 1908 का खतियान एवं अन्य माध्यम के द्वारा यहाँ के निवासियों को प्राप्त हुआ है. इन सभी ज़मीनों का सीएस रसीद कटा हुआ है. खाता संख्या 563 के अधिकांश प्लॉट में जिनके पास जिन प्लॉट का सीएस. रसीद कटा है, या तो वो खेती कर रहे हैं, या कई वर्षों से अपना घर मकान बनाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. रैयतों ने अनुरोध किया है कि खाता का प्रकार गैर मजूरवा आम से गैर मजूरवा खास करके खाता संख्या 563 का रसीद निर्गत करें. रैयतों में मुख्य रूप से मनोज कुमार यादव, कुन्दन प्रकाश, नरेन्द्र कुमार रजक, सूरज प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण साव, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, जतरू राम का नाम शामिल है. इस संबंध में बालूमाथ अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस संबंध में बालूमाथ मौजा के उपरोक्त खाता के रैयतों का ज्ञापन मिला है. रैयतों को लगान रशीद निर्गत नहीं होने से सरकार को उक्त भूमि का लगान नही जा पा रहा है. विज्ञप्ति में अंचल अधिकारी बालेश्वर राम के द्वारा कहा गया है कि दैनिक समाचार के द्वारा भ्रामक खबर फैलाया जा रहा है, कि खाता 563 मौजा बालूमाथ के जमीन गैरमजरूआ आम खाता की जमीन है. लेकिन वास्तविकता में सरकारी दस्तावेज के अनुसार अनाबाद बिहार सरकार गैर मजरूआ खास खाते की जमीन है. रैयतों द्वारा प्राप्त आवेदन पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!