latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का एकदिवसीय धरना

केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

महुआडांड़ (लातेहार)। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (MMDR) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महुआडांड़ प्रखंड इकाई की ओर से शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए संशोधन

विधेयक को वापस लेने की मांग की

धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “केंद्र सरकार की मनमानी नहीं चलेगी”, “MMDR बिल वापस लो” और “काला कानून वापस लो” जैसे नारे लगाए। झामुमो नेताओं ने कहा कि खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े कानूनों में किसी भी प्रकार का संशोधन करने से पहले खनिज संपदा वाले राज्यों, स्थानीय लोगों और प्रभावित क्षेत्रों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के हितों की रक्षा जरूरी है। झामुमो की ओर से संशोधन विधेयक को राज्य के हितों से जोड़ते हुए इसका विरोध किया जा रहा है।धरना-प्रदर्शन के बाद झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से MMDR संशोधन विधेयक को वापस लेने समेत अन्य मांगों को राष्ट्रपति तक पहुंचाने की मांग की गई।

ये लोग थे मौजूद 

धरना कार्यक्रम में जिला संगठन सचिव परवेज आलम, युवा जिला सचिव परवेज आलम, महिला मोर्चा जिला सचिव इग्नेशिया केरकेट्टा, छात्र मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुजूर, प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, प्रखंड सचिव यहिया अंसारी, जावेद शौकत, जगरनाथ नायक, अतहर अंसारी, संजय टोप्पो, रुडोल्फ खलखो, अनुज उरांव, सेबेस्टियन कुजूर, सैफ अली, अली असगर, निली गुलोरिया लकड़ा, उर्मिला लकड़ा, मंजू खेस, अनिता किस्पोट्टा, निभा कुजूर, ललिता गिद्ध, प्रकाश लकड़ा, जीवनलाल सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!