Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

करम पूर्व संध्या धूमधाम से मनाई गई, तीनों प्रखंडों के आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक खोड़हा के साथ लिया हिस्सा.

बालूमाथ:  प्रखंड मुख्यालय स्थित दिवाकर नगर के सरना भवन में सोमवार को करम पूर्व संध्या का आयोजन पारंपरिक रीति रिवाज एवं उत्साह के साथ धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम में बालूमाथ, बारियातू और हेरहंज प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के गांव-टोले से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए. लोगों ने अपने-अपने खोड़हा के साथ पारंपरिक तरीके से कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाजों के संरक्षण का संदेश दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है. ऐसे आयोजन समाज के लोगों को आपस में जोड़ने के साथ एकता और भाईचारे को मजबूती मिलती हैं. कार्यक्रम का नेतृत्व करम पूर्व संध्या कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव ने किया. आयोजन को सफल बनाने में तीनों प्रखंडों के समाजसेवियों एवं सरना समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. मौके पर पड़हा राजा प्रभुदयाल उरांव, धर्म अगुवा तेतर उरांव, रामलाल भगत, प्रमोद उरांव, विजय उरांव, चंद्रदेव उरांव, दिलीप उरांव, सुनील उरांव, नरेश उरांव, रमेश उरांव, संतोष उरांव, शंकर उरांव, सुरेंद्र उरांव, सुरेंद्र गंझू, रीना उरांव, रूपों उरांव, रुपनी उरांव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!