लातेहार। शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बुधवार को स्किन एंड ग्लो मेकअप एंड नेल स्टूडियो का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालक एवं पूरी टीम को नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि शहर में नए प्रतिष्ठानों का शुभारंभ होने से लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती हैं. उन्होंने संचालक एवं पूरी टीम को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने और प्रतिष्ठान को सफल बनाने की शुभकामनाएं दीं.
नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि स्किन एंड ग्लो ब्यूटी पार्लर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सौंदर्य एवं ग्रूमिंग से जुड़ी बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि बेहतर सेवा और ग्राहकों के विश्वास के माध्यम से प्रतिष्ठान अपनी अलग पहचान बनाए. इस अवसर पर सरयू प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, ललित कुमार पांडेय, आशीष कुमार बाग, विपुल राठौर, विधायक प्रतिनिधि सोनू सिंह, वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता व जयराज कपूर, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अमरजीत सिंह और मुकेश भूत सहित अन्य लोग मौजूद थे. उपस्थित लोगों ने संचालक एवं पूरी टीम को प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दी. अतिथियों ने ईश्वर से कामना की कि यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे और अपनी बेहतर सेवाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों का विश्वास अर्जित करे. नई शुरुआत, नई उम्मीद और सफलता की नई पहचान के साथ प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.