Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

करमा पूजा प्रकृति एवं भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व है: बैद्यनाथ राम

लातेहार।  सदर प्रखंड के बारियातू जागीर ग्राम में करमा पूजा महोत्‍सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर शोभा यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने शिरकत किया. जबकि इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, सुदामा प्रसाद गुप्‍ता, पूर्व जिप सदस्‍य रामदेव सिंह, विलासी टोप्‍पनो, अंकित पांडेय, दीपक कुमार ममता देवी, रेखा देवी, दयानंद पांंडेय व श्रीराम सिंह समेंत आयोजन समिति के सदस्‍य शामिल थे. अतिथियों का माल्‍यापर्ण एवं बैज पहना कर सम्‍मानित किया गया. संबोधित करते हुए राज्‍यसभा सांसद ने कहा कि  करमा पूजा प्रकृति, परंपरा और भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व है. यह पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है. हमें अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए. वहीं जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि करमा पूजा हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है. हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखते हुए नई पीढ़ी को भी इसके महत्व से अवगत कराना चाहिए. थाना प्रभारी श्री पासवान ने अपने संदेश में मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. उन्‍होने किसी अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्‍यान नहीं देने की अपील की और कहा कि जरूरत पड़े तो पुलिस को सूचित करें. बारिश के बीच लोगों का उत्‍साह देखते ही बन रहा था. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!