Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष का सहभागी बनना गौरव का विषय : अखिलेश कुमार

लातेहार। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी सामूहिक गायन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर पलामू विभाग प्रमुख शअखिलेश कुमार विद्यालय पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने विद्यालय में वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आचार्य एवं दीदी जी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को इस ऐतिहासिक आयोजन से जोड़ने पर विशेष बल दिया. अखिलेश कुमार ने कहा कि “यह हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि विद्या भारती द्वारा आयोजित वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के हम सभी सहभागी और साक्षी बनने जा रहे हैं. ऐसा ऐतिहासिक अवसर बार-बार नहीं आता. इसलिए हम सभी को पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ इसमें सहभागी होना चाहिए तथा समाज के सभी अंगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रभावना को जागृत करने वाला महत्वपूर्ण गीत रहा है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी सामूहिक गायन कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को एक साथ जोड़ने और राष्ट्रीय चेतना को अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त हो रहा है. श्री कुमार ने कहा कि विद्यालय केवल विद्यार्थियों के शिक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रीय भावना, संस्कार और नागरिक चेतना के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है. ऐसे आयोजनों में विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करती है. उन्होंने आचार्यों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा समाज के अन्य लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास करें. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने विभाग प्रमुख का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार 25 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!