Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

वंदे मातरम् के सामूहिक गायन को लेकर मातृ भारती की बैठक आयोजित

लातेहार। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 25 सितंबर  को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी सामूहिक गायन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में मातृ भारती की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य सह मातृ भारती संयोजक उत्तम कुमार मुखर्जी, मातृ भारती अध्यक्ष रीतू रानी पांडेय, मातृ भारती प्रमुख सृष्टि सिंह, सह प्रमुख उपासना कुमारी, सचिव अनिता कुमारी, उपाध्यक्ष  श्वेता रानी, सह सचिव सपना कुमारी तथा सदस्य बबीता कुमारी, ज्योति कुमारी, कुमारी दीप्ति एवं राखी चित्रा उपस्थित थीं. बैठक में आगामी 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे वंदे मातरम् के सामूहिक गायन में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं तथा मातृ शक्ति की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा की गई.  बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय एकता की भावना का सशक्त प्रतीक है. इसके 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम नई पीढ़ी में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना के संस्कारों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!