Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

वित्त मंत्री के बयान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, पुतला दहन

बरवाडीह में भाजपाइयों ने विरोध मार्च निकालकर की नारेबाजी, मंडल अध्यक्ष बोले—हिंदुत्व का अपमान बंद करें, मंत्री इस्तीफा दें

बरवाडीह (लातेहार)। गढ़वा जिले के पाटन में दो दिन पूर्व एक शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा हिंदुत्व को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान दिए जाने के विरोध में रविवार को बरवाडीह भाजपा मंडल की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर उनका पुतला दहन किया. रविवार की शाम भाजपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का पुतला लेकर विरोध मार्च निकाला. मार्च बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड स्थित अंबेडकर चौक पहुंचा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अंबेडकर चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि हिंदुत्व और सनातन आस्था के खिलाफ किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड के वित्त मंत्री को हिंदुत्व का अपमान करना बंद करना चाहिए और अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड का वित्त मंत्री इस्तीफा दो और हिंदुत्व का अपमान करना बंद करो. उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों से समाज में आक्रोश पैदा होता है और जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधियों को अपने शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. भाजपा नेताओं ने कहा कि मंत्री के कथित बयान के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में आक्रोश है. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने विरोध को दर्ज कराया. वहीं मौके पर सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह, ईश्वरी सिंह, दीपक राज, समाजसेविका श्यामली शर्मा, रूपाली देवी, रेखा पाठक, वीरेंद्र जयसवाल, प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता (ओपी), कृष्णा कसेरा, बंटी ठाकुर, दिलीप पासवान, संतोष विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!