Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

मॉनसून के बाद पर्यटकोंं के लिए फ‍िर से खुला बेेेेतला नेशनल पार्क, सांसद ने फीता काट कर किया शुभारंभ 

लातेहार। मॉनसून के बाद पीटीआर क्षेत्र के बेतला नेशनल पार्क को दुबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने  वन विभाग के आला अधिकारियों के बीच फीता काट कर व नारियल फोड़ का इसका शुभारंभ किया.  मौके पर सांसद ने कहा कि बेतला नेशनल पार्क हमारी धरोधर है. इसकी नैसर्गिक खुबसूरती और दिलकश आबोहवा लोगों को आकर्षित करती है. बेतला नेशनल पार्क में स्‍वच्‍छंद विचरण करते जंगली जानवरों को नजदीक से देखना एक अविस्‍मरणीय अनुभूति प्रदान करता है. उन्‍होने कहा कि बेतला नेशनल पार्क के माॅॅॅॅॅनसून के बाद फिर खुलने से एक बार फिर यहां की रौनक लौट आयेगी. लोगों के रोजी रोगार में व‍ृृद्धि होगी.  पार्क के खुलने से पार्क परिसर में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गयी और जंगल सफारी को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला. स्‍कूली बच्‍चों ने सफारी का आनंद लिया.

तीन महीने के लिए बंद रहता है बेतला नेशनल पार्क 

बता दें कि एक जुलाई से बेतला पार्क को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है. नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए ) के निर्देश पर पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाती है. तीन महीने के बाद 1 अक्‍टूबर को बेतला नेशनल पार्क को आम पर्यटकों के खोला जाता है. .यह तीन माह को वन्य जीवों का प्रजनन का काल माना जाता है. ऐसे में इस दौरान पार्क में पर्यटकों का मूवमेट होने से वन्य जीवों के जंगल में स्वच्छंद विचरण एवं प्रजनन प्रभावित होता है. प्रजनन के दौरान व्यवधान होने पर ये हिसंक हो सकते हैं, इस कारण तीन महीनों तक यहां नो इंट्री रहती है. बेतला पार्क में कई प्रकार के जंगली जानवर पाये जाते हैं. विगत के वर्षों में बेतला पार्क में चार बाघ होने दावा किया गया है. यहां हजारों की संख्या मे हिरण के अलावा तेंदुआ, जंगली हाथी, भैसा, बंदर व कोटरा आदि देखे जा सकते हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!