प्रथम पुरस्कार पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार तीन हजार व तृतीय पुरस्कार दो हजार रूपये प्रदान किये जायेगें. अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच सौ रूपये दिये जायेगें. ट्राफी व प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा
लातेहार। पलामू की मासूम आर्ट ग्रुप (डाल्टनगंज) के तत्वावधान में मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) डाल्टनगंज के सहयोग से आगामी 11 अक्टूबर को स्व एसएस नैय्यर जमाल स्मृति चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. मासूम आर्ट ग्रुप के निदेशक सह वरीय रंगकर्मी सैकत चटर्जी ने बताया कि प्रतियोगिता मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) डाल्टनगंज मेंं पूर्वाह्न 11 बजे से होगी. प्रतियोगिता तीन वर्गो में आयोजित की जायेगी. प्रथम वर्ग में कक्षा एक से छह, दूसरे वर्ग में कक्षा सात से 12 तक के प्रतिभागी भाग ले सकेगें. जबकि तीसरा वर्ग ओपेन टू ऑल के निर्धारित किया गया है. इसमें किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेगें. उन्होने बताया कि तीनों वर्ग के लिए चित्रांकन का विषय नारी शक्ति निर्धारित किया गया है. श्री चटर्जी ने बताया कि प्रतियोगिता के हर वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार पांच हजार रूपये, दूसरा पुरस्कार तीन हजार रूपये, तीसरा पुरस्कार दो हजार रूपये एवं सांत्वना पुरस्कार पांच सौ रूपये और ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेगें. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन जमा किया जा सकता है. प्रतियोगिता में नामांकन शुल्क एक सौ रूपये निर्धारित किया गया है. अधिक जानकारी के लिए मोबाइल संख्या 9431193035, 8603009730 व लातेहार में 9471504230 से संपर्क किया जा सकता है.