लातेहार।जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वावधान में लातेहार मंडल कारा में जेल लोक अदालत’ का आयोजन किया गया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित इस जेल लोक अदालत में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम आनंद उपस्थित थे. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, एलएडीसी चीफ अशोक मिश्रा, एलएडीसी डिप्टी चीफ राजेश यादव व प्रभारी जेल अधीक्षक जगदेव महतो विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों द्वारा बंदियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण किया गया. इसके अलावा बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, जमानत प्रक्रियाओं एवं नि:शुल्क विधिक सहायता योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. मुख्य अतिथि सीजेेेए विक्रम आनंद एवं डीएलएसएस सचिव शिवम चौरसिया ने बंदियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने तथा समाज की मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा दी. इस आयोजन में न्यायालय कर्मी, जेल स्टाफ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे.