Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के साथ कथित अभद्रता के विरोध में कांग्रेस मनाएगी ब्लैक डे

लातेहार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में दिनांक 10 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे अंबेडकर चौक, लातेहार से समाहरणालय गेट तक ब्लैक डे (काला दिवस) के रूप में पैदल मार्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश में कथित वोट चोरी, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को लेकर उठाए जा रहे सवालों तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुई कथित अभद्रता के विरोध में आवाज बुलंद करना है।इस कार्यक्रम में लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी के सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों, सभी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों, जिला एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों तथा तमाम कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर अंबेडकर चौक, लातेहार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!