लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. लातेहार प्रखंड के ग्राम माको निवासी राम कृष्णा राम ने पेंशन भुगतान से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया. आवेदक ने बताया कि वे राज्य खाद्य निगम, लातेहार में चालक के पद पर कार्यरत थे तथा दिनांक 31 दिसंबर 2010 को सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे. अब तक उन्हें पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है, जिसके कारण उन्हें आजीविका चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आवेदक ने उपायुक्त से पेंशन भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया. इस संबंध में उपायुक्त ने मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए. आज के जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आए. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.