Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

एसवीएम में ओपेन डे का आयोजन, अभिभावकों ने भी भाग लिया

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में अर्धवार्षिक परीक्षा के आयोजन के पश्चात खुला दिवस (ओपन डे) का आयोजन किया गया.  इस बार विद्यालय में पहली बार दो अलग-अलग केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. वाटिका खंड के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया, जबकि कक्षा तृतीय से दशम तक के भैया-बहनों के अभिभावकों को कृष्णचंद्र गांधी ऑडिटोरियम में आमंत्रित किया गया.  कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों की उत्तरपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति को समझने का अवसर प्राप्त किया. विगत खुला दिवसों की तुलना में इस बार अभिभावकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत अधिक रही, जो विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बढ़ते समन्वय और सहभागिता को दर्शाती है.  इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अभिभावकों को अपने बच्चों की प्रतिभा, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं प्रगति को जानने का अवसर मिलता है. जहाँ कहीं भी सुधार की आवश्यकता होती है, वहाँ अभिभावक, वर्ग शिक्षक एवं विषय शिक्षक आपसी सामंजस्य स्थापित कर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आगे की योजना तैयार करते हैं.  उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद को विद्यार्थियों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!