IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, होटल व मिठाई दुकानों में चला जांच अभियान

माही स्वीट्स, नरेश होटल व दीपक स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों की हुई जांच

लातेहार। शारदीय नवरात्र एवं आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत लातेहार एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्‍त तत्‍वावधान में  15 अक्टूबर जांच अभियान चलाया गया.  अभियान के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं मिठाई प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. जांच टीम ने थाना चौक के माही स्वीट्स, बाइपास चौक के नरेश होटल और  पुराना बस स्‍टैंड के  दीपक स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होने मिठाई, खोवा व  पनीर समेत विभिन्न खाद्य सामग्रियों की जांच की. अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सामग्री तैयार करने एवं भंडारण में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने का निर्देश दिया. कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि अभियान के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं गुणवत्ता से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की भी जांच की गई.  अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है.  खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान जारी रहेगा. संयुक्त जांच अभियान में नगर पंचायत लातेहार के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमन गुप्‍ता, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा व कनीय अभियंता समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!