IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

सड़क पर निर्माण सामग्री गिराने पर नगर पंचायत ने की कार्रवाई, लगाया जुर्माना

लातेहार। शहर में सड़क पर निर्माण सामग्री गिराकर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत लातेहार ने कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुवार की शाम नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इस दौरान बाईपास रोड स्थित एक शोरूम के समीप सड़क पर गिरी निर्माण सामग्री छरी (चिप्स) एवं बालू की जांच की गई. नगर पंचायत की टीम ने सड़क पर निर्माण सामग्री गिराने वाले संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया. कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि सड़क पर निर्माण सामग्री, बालू आदि गिराकर छोड़ना नगरपालिका एक्ट के नियमों का उल्लंघन है. इससे राहगीरों को परेशानी होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि निर्माण सामग्री को सड़क पर न गिराएं और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे में सड़कों पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसे लेकर नगर पंचायत द्वारा विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने नगरवासियों से नियमों का पालन करने तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग की अपील की. मौके पर नगर प्रबंधक समेत नगर पंचायत के कर अधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!