IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहारलातेहार

जतरा मेले के दौरान युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

चंदवा (लातेहार)। चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर पंचायत के लटदाग में गुरुवार शाम जतरा मेले के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान रखात गांव निवासी जंगू लोहरा के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार लटदाग में गुरुवार को जतरा मेले का आयोजन किया गया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. विवाद के दौरान युवक के सिर पर किसी भारी लोहे की वस्तु से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मेले में अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!