Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन युवतियों समेत चार घायल.

बालूमाथ (लातेहार):- बालूमाथ-मासियातू पथ पर मासियातू गांव के समीप दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन युवतियों समेत चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. मिली जानकारी के अनुसार बरियातू प्रखंड के लाटू गांव निवासी लांबिया कुमारी (18), प्रीति कुमारी (16) और सुवंती कुमारी (18) अपने दोस्तों के साथ एक बाइक पर सवार होकर सेरक जतरा देखने जा रही थीं. बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओल्हेपाठ गांव निवासी सुनील उरांव (25) सेरक मेला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान मासियातू गांव के समीप दोनों बाइकों के बीच आमने सामने टक्कर हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सीएचसी बालूमाथ में चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!