file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

देश का चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चोरी कर रहा है: भगत

लातेहार। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस पर्यवेक्षक अमरजीत भगत ने कहा कि चुनाव आयोग का काम निष्‍पक्ष चुनाव कराना है. लेकिन चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चोरी का काम कर रही है. चुनाव आयोग की वोट चोरी पकड़ी गयी है. पूरा देश जान गया है कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रही है. श्री भगत रविवार को लातेहार परिषदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इससे पहले उन्‍होने कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक की अध्‍यक्षता जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव ने की.

श्री भगत ने आगे कहा कि उन्‍होने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने लोगों को संवैधानिक रूप से वोट देने का अधिकार दिया था, लेकिन भाजपा की यह सरकार चुनाव आयोग के साथ मिल कर लोगों से वोट देने का अधिकार छीन रही है. भारत के लोगों को एसआईआर के नाम पर परेशान किया जा रहा है. वैद्य मतदाताओं का नाम गलत ढंग से काटा जा रहा है. बड़े दुर्भाग्‍य की बात है कि पूरे भारत में अब तक 13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्‍ट से काट दिया गया है. जब चुनाव संपन्‍न हो जाता है तो उनका नाम फिर से वोटर लिस्‍ट में जोड़ दिया जाता है. भाजपा की यह सरकार बड़ी ही चालाकी से वोट चोरी का काम कर रही है. उन्‍होने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस चुनाव आयोग से सवाल पूछती है तो जवाब देने के लिए भाजपा के लोग आगे आते हैं. उन्‍होने भाजपा और चुनाव को चोर-चोर मौसेरा भाई कहा. उन्‍होने आगे कहा क‍ि आज देश में बड़ा खतरा मंडरा रहा है. देश में आंदोलनों को कुचलने के लिए फोर्स बुलाये जा रहे हैं. श्री भगत ने आगामी एक अप्रैल को मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार की इस्‍तीफे की मांग को ले कर दिल्‍ली में आयोजित आंदोलन को सफल बनाने की अपील कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं से की.  मौके पर मौजूद मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार इस मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. लातेहार जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाले आंदोलन में शामिल होंगे. बैठक से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

बैठक में चतरा लोकसभा प्रभारी भीम कुमार, लातेहार जिला प्रभारी निरंजन पासवान, प्रदेश सचिव आफताब आलम, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, महिला प्रभारी आभा झा, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, पंकज तिवारी, लातेहार विधानसभा प्रभारी अमित साहू, गुंजर उरांव, दरोगी यादव, मोती उरांव, बृंद बिहारी यादव, फूलचंद यादव, सुनील प्रसाद, असगर खान, रीगन प्रसाद, आमिर हयात, अख्तर अंसारी, मनोज पासवान, दानिश, वाजिद, हसमद अंसारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!