Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबरवाडीहलातेहार

चुंगरू पंचायत के छापर टोले में सरना समाज की महिलाओं के बीच साड़ी वितरण

विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर समाजसेवी अनिल सिंह ने की पहल, ग्रामीणों ने की सराहना

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड अंतर्गत चुंगरू पंचायत के छापर टोले में सरना समाज की महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर समाजसेवी अनिल सिंह ने महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया. इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करने के साथ सामाजिक सहयोग, आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में पहुंचने पर सरना समाज की महिलाओं ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया. साड़ी मिलने पर महिलाओं में खुशी देखी गई. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत होती है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने समाजसेवी अनिल सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के बीच सहायता पहुंचाने वाले ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं. इससे आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलने के साथ सामुदायिक एकजुटता भी मजबूत होती है. वहीं मौके पर चुंगरू पंचायत के मुखिया बालदेव परहिया, वार्ड सदस्य जितनी देवी, धर्मेंद्र सिंह, राजा ठाकुर, अशोक सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!