Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

जिले के सभी पैथोलॉजी व एक्स-रे सेंटरों की जांच की मांग

लातेहार। सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता चंदवा के रवि कुमार डे ने जिले में संचालित सभी पैथोलॉजी एवं एक्स-रे सेंटरों की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने उपायुक्त से ऐसे केंद्रों की जांच करा कर उनके दस्तावेज, पंजीकरण एवं संचालन की वैधता की जांच करने तथा अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है.रवि कुमार डे ने आरोप लगाया कि जिले में कुछ ऐसे पैथोलॉजी एवं एक्स-रे सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिनके पास आवश्यक वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने हाल ही में चंदवा में एक पैथोलॉजी सेंटर से जुड़े मामले का भी उल्लेख किया, जिसमें इलाज के क्रम में एक महिला की मौत होने की बात सामने आई थी. उनका आरोप है कि घटना के बाद सेंटर संचालक द्वारा मामले से जुड़े साक्ष्यों को छिपाने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि उक्त मामले के संबंध में सिविल सर्जन से बातचीत करने के लिए उन्होंने दो बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ और न ही बाद में कॉल बैक किया गया. इसके बाद उन्होंने उपायुक्त से मामले में संज्ञान लेते हुए जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी. डे ने कहा कि जिले की चिकित्सा व्यवस्था में कई स्तरों पर सुधार की आवश्यकता है. उन्होंने उपायुक्त से जिले में संचालित सभी पैथोलॉजी एवं एक्स-रे सेंटरों का व्यापक निरीक्षण कराने, आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!