Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराधझारखंड

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्‍चे एक की मौत 

लातेहार। गुरूवार की सुबह तकरीबन पांच बजे सदर थाना क्षेत्र के लातेहार-बालुमाथ पथ पर मंगरा मोड़ के सड़क दुर्घटना में एक 10 वर्षीय बच्‍चेे की मौत हो गयी. उसका परिवार बिहार के नवादा में रहता है. सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने घटना की पुष्टि की है. उन्‍होने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है. शव को बरामद कर पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल लाया गया है. बताया जाता है कि सुबह करीब पांच बजे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना कैसे हुई है, इसका भी पता लगाया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन लातेहार नहीं पहुंचे थे.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!