Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराधझारखंडमहुआडांड़

20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना क्षेत्र के मिरगी गांव के बिरजिया टोला, लकड़ाकोना में गुरुवार को एक 20 वर्षीय युवती की मौत से इलाके में शोक का माहौल है. मृतका की पहचान रीमा बिरजिया (20), पिता स्वर्गीय सस्तू बिरजिया के रूप में हुई है.  मिली जानकारी के अनुसार युवती ने अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया गया. फिलहाल युवती के इस कदम के पीछे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से संबंधित तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!