l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
धर्मलातेहारलातेहार

श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्‍यक्ष सुरेंद्र सिंह ने नगर वासियों का आभार प्रकट किया

 कहा- सामूहिक सहयोग से ही सफल होते हैं बड़े आयोजन

लातेहार। शहर के चाणक्‍यनगरी स्थित औरंगा नदी मुख्‍य छठ घाट में आस्‍था का महापर्व में छठ के सफल एवं भव्य आयोजन के बाद श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने समस्त नगरवासियों के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी छठ पूजा के आयोजन में नगरवासियों का अभूतपूर्व सहयोग मिला.  लोगों के सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण के कारण ही इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराना संभव हो पाया. श्री सिंह ने कहा कि कोई भी बड़ा धार्मिक और सामाजिक आयोजन सामूहिक सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता. इस वर्ष छठ पूजा में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर चंदा देने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार से सहयोग किया. जिन लोगों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से या फिर दूर रहकर या आयोजन स्थल पर पहुंचकर तन, मन और धन से योगदान दिया है, वे सभी धन्यवाद के पात्र है.  उन्‍होने इस छठ पूजा में श्री सूर्यनारायण मंदिर के लिए दान देने वाले लोगों का आभार प्रकट किया. श्री सिंह ने समिति के हर छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं की भी विशेष रूप से सराहना की. कहा कि समिति के सदस्य दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद से ही छठ महापर्व की तैयारियों में जुट जाते हैं. कई- कई दिनों तक लगातार श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हैं. कार्यकर्ताओं का समर्पण और मेहनत ही आयोजन की असली ताकत है. श्री सिंह ने जिला प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के प्रति भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन व सहयोग से छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ. उन्‍होने एसएसबी के जवानों के अलावा डीएवी पब्लिक स्‍कूल व अन्‍य सहयाेेेेेेगियों के प्रति भी आभार जताया. उन्‍होने कहा कि  नगरवासियों का यह प्रेम और विश्वास समिति को भविष्य में भी बेहतर आयोजन करने की प्रेरणा देता रहेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!