l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
लातेहार

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज कमेटी की बैठक में शामिल हुए राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

उंटी में आयोजित बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के प्रावधानों को समझने पर दिया गया जोर

लातेहार : राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने उटी ( तामिलनाडू) में 17 नवंबर को आयोजित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज कमेटी की बैठक में भाग लिया. इस दौरान समिति के विभिन्न सदस्यों की उपस्थिति में ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.  बैठक से पूर्व समिति के सभी सदस्यों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया. अध्ययन यात्रा के तहत आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, योजनाओं और कार्यप्रणाली को नजदीक से जानना एवं समझना है.  इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, पंचायतों की भूमिका तथा स्थानीय स्तर पर विकास की संभावनाओं का अध्ययन किया जाना है. बैठक में ग्रामीण विकास की दिशा में पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के महत्व पर भी जोर दिया गया. समिति की यह अध्ययन यात्रा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!