l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंडमनिका

पिकअप वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

निहित कुमार

लातेहार: जिले के मनिका थाना क्षेत्र के कोरिद व्यांग गांव के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. हादसा सोमवार की देर शाम मनिका के सेमर चौक के समीप हुआ. मृतक की पहचान कौशल तिवारी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, मनिका-मटलौंग मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात पिकअप वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मनिका पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजने की तैयारी की जा रही थी. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!