l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
लातेहार

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रम

अबुआ आवास योजना के लाभुकों ने किया गृह प्रवेश, विभिन्न विद्यालयों में लेखन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लातेहार। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 17 से 24 नवंबर तक राज्य स्तर पर प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुरूप विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उपायुक्त ने कहा कि  अबुआ आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी कड़ी में प्रखंड बरवाडीह अंतर्गत मोरवाईकला पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया. पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव की उपस्थिति में लाभुक अकलेश परहिया, हीरू परहिया एवं दशमी कुंवर सहित अन्य लाभुकों को उनके नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराया गया. छिपादोहर, गणेशपुर एवं सरयू क्षेत्र में भी लाभुकों के आवासों में गृह प्रवेश कराया गया. वहीं, विद्यालयों में आयोजित लेखन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और ज्ञान को प्रोत्साहन मिलेगा.  उन्होंने सभी जिलेवासियों से इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील कीइसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभान्वित करने के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं.  जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच लेखन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा विद्यार्थियों में रचनात्मकता, ज्ञान एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है.

छठ घाटों पर भी चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
इसके साथ ही जिला पंचायती राज विभाग की ओर से छठ पूजा के बाद जिले के विभिन्न छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कराई गई तथा पूजा के दौरान फैले कचरे को हटाया गया. इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना और स्वच्छ वातावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!