लातेहार। शहर के अमवाटीकर मोड़ में बुधवार की सुबह तकरीबन नौ बजे एक ट्रैक्टर दुर्घटना में एक एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी. उसकी पहचान मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु पंचायत के समिता कुमारी की मौत हो गयी. जबकि एक पुरूष श्रमिक जितेंद्र भुईयां पिता सादिक भुईयां (केड़ू, लातेहार) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार समिता कुमारी अपने गांव से प्रतिदिन अन्य श्रमिकों के साथ टेंपो काम करने लातेहार आती थी. बुधवार को भी वह लातेहार आयी थी और अपनी बहन के साथ काम करने जा रही थी. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने पीछे से उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद ट्रैक्टर नियंत्रित हो कर सड़क से तकरीबन पांच फीट नीचे खेतो में पलट गयी. इस दुर्घटना में समिता की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि ट्रैक्टर में सवार एक पुरूष श्रमिक ट्रैक्टर के बीचे दब गया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.