lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
अपराधलातेहार

घर के वाहन खड़ी सवारी गाड़ी में असमाजिक तत्‍वों ने लगायी आग, जल कर नष्‍ट

लातेहार।  मंगलवार की देर रात अज्ञात असमाजिक तत्‍वों ने घर के बाहर खड़ी एक सवारी वाहन में आग लगा दी.  घटना जिले के गारू थाना क्षेत्र के सरयू प्रखंड के तेतरटोला की है. इस घटना में सवारी गाड़ी जल कर पूरी तरह नष्‍ट हो गयी. वाहन मालिक रामधनी उरांव ने बताया कि रामधनी उरांव ने बताया कि उनकी सवारी वाहन (जेएच 03W- 3872) सरयु से लातेहार रोड में रोजाना परिचालन करती थी. वे रोज की तरह लातेहार से आ कर मंगलवार की शाम तकरीबन पांच बजेे वाहन को अपने घर के सामने खड़ा किया था.  रात के तकरीबन 12 बजे घर के बाहर कुछ आहट सुन कर उनकी नींद खुल गयी. घर के बाहर निकल कर देखा तो पाया कि उनकी वाहन धू-धू कर जल रही है. उन्‍होने शोर मचाना शुरू किया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी. उन्‍होने गारू थाना को आवेदन दे कर सूचित किया है. बुधवार को पुलिस पहुंच कर घटना की जांच की. थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. उन्‍होने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही  घटना के कारणों का पता चल पायेगा. प्रथम दृष्टया घटना आपसी दुश्मनी की गयी प्रतीत होता है. हालांकि रामधनी उरांव ने कहा क‍ि उनकी किसी से दुश्‍मनी नहीं है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!