lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पास्कल गिर्धा का निधन

महुआडांड़ (लातेहार)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पास्कल गिर्धा का सोमवार की रात करीब नौ बजे निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से महुआडांड़ के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है. पास्कल गिर्धा कांग्रेस के उन पुराने और अनुभवी नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी एवं संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं. संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही.  उनके अनुभव, सादगी, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा.  प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत पास्कल गिर्धा का अंतिम संस्कार मंगलवार की  को दोपहर 12 बजे किया जाएगा. शोक व्यक्त करने वालों में विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्‍यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भानू प्रसाद, जिला सचिव अजय प्रसाद, जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, आदिवासी जिला अध्यक्ष अजित पाल कुजूर, जिला महासचिव किशोर तिर्की, जिला सचिव कोमल किंडो, महुआडांड़ प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन लातेहार, प्रखंड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, बसारत अली, कांग्रेस नेता रानू खान, गुड्डू खान, रिंकु खान, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल, उपाध्यक्ष पप्पु खान, शेरु उर्फ सद्दाम आलम, सचिव सद्दाम खान, खेल प्रभारी शहीद अख्तर, सचिव तनवीर आजाद, सुबोध खलखो, अनुरवि खाखा, अभय केरकेट्टा, अभिषेक केरकेट्टा एवं नितेश मिंज आदि का नाम शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!