लातेहार। लातेहार के होटवाग ग्राम निवासी विजय यादव व प्रमिला देवी की पुत्री नीलम कुमारी ने यूनिर्वसिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) की असिसटेंट प्रोफेसर की परीक्षा उर्तीण कर ली है. नीलम ने कुल 89.68 अंक हासिल किया है. उसे 300 में से 178 अंक मिले हैं.
विज्ञापन
नीलम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अलावा अपने गुरूजन व शुभचिंतकों को दिया है. नीलम के पिता विजय यादव ने बताया कि नीलम प्रारंभ से ही पढ़ने में कुशाग्र थी. उसने अपनी प्राथमिक शिक्षा लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर से पूरी की थी.
विज्ञापन
उसने मैट्रिक की परीक्षा भी इसी विद्यालय से दी. इंटर उसने रांची महिला कॉलेज से पूरी की थी. नीलम की इस उपलब्धि पर भाजपा नेता राजधनी प्रसाद यादव, लक्षमण यादव, मोहर सिंह यादव, नंदकिशोर यादव, रंजीत यादव व रघुवीर यादव समेंत कई लोगों ने बधाई दी है.