mahesh singh banner new nn
लातेहार

पुलिस ने गैंगस्‍टर राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गों को दबोचा

आशीष टैगोर

लातेहार। लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अपराधकर्मी राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गों को धर दबोचा है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने गुरूवार को पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया. उन्‍होने बताया कि सूचना मिली थी कि अपराधी राहुल सिंह के कुछ साथी मनिका के डिग्री कॉलेज के पीछे राहुल सिंह के इशारे पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हैं.

इस सूचना के बाद बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम के नेतृत्‍व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया.छापामारी टीम ने छापामारी कर राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों को हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

दो मुहान पुल पर बन रहे नये ब्रिज साईट पर फायरिंग की थी

एसपी ने बताया कि पिछले दिनों इन लोगों के द्वारा लेवी की मांग को ले कर मनिका के दुमुहान पुल पर बन रहे नये पुल साईट पर इनके द्वारा गोलीबारी की गयी थी. इसमें एक इंजीनियर को गोली लगी थी. उस समय लेवी नहीं मिली थी. फिर से ये अपराधकर्मी लेवी की मांग को ले कर किसी घटना को अंंजाम देने के लिए वहां जमा हुए थे. लेकिन वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाये और वारदात से पहले ही पुलिस के हत्‍थे चढ़ गये.

विज्ञापन

गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम व पता

1. गौतम कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- बिन्देश्वर ठाकुर, सा० ओपाग, थाना छिपादोहर, जिला लातेहार

2. रोहित सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता राजेश्वर सिंह, सा०- बड़काडीह, पो- कुमण्डीह, थाना मनिका, जिला लातेहार।

3. शाहिल अंसारी, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता- लियाकत मियाँ, ग्राम टेमकी, थाना जिला- लातेहार

4. देववली कुमार उर्फ देववली कुमार सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता प्रदीप सिंह, सा० ओपाग, थाना-छिपादोहर, जिला- लातेहार

विज्ञापन 

बारामद समान

1. एक (01) 7.62 mm का पिस्टल

2. एक (01) 7.62 mm का मैगजीन

3. चार (04) चक्र 7.62 mm का जिंदा कारतूस

4. चार (04) एन्ड्रायड मोबाईल फोन

5. राहुल सिंह से लेवी का रूपया की लेन-देन की विवरणी

6. एक (01) 220 पल्सर मोटरसाईकिल जिसका चेचिस नं0-MD2A13EX7LCM14303

7. एक (01) हीरो कंपनी का HF Deluxe मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं0-JH19E-4827

विज्ञापन 

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बल-

1. बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम

2. पुअनि सह थाना प्रभारी शशि कुमार, मनिका थाना

3. सअनि मिश्रा माँझी, मनिका थाना

4. सअनि नुनमन मियाँ, मनिका थाना

5. तकनीकी शाखा साईबर सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, लातेहार

6. सशस्त्र बल मनिका थाना

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!