mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
बालुमाथ

अज्ञात हाइवा ने चालक को लिया चपेट में, मौत

विरोध में सड़क जाम

लातेहार। एक अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से एक चालक की मौत हो गयी. घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के  सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी की है. यहां एक अज्ञात हाइवा के धक्के से एक हाइवा चालक पुनित राम (45) की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

बताया जाता है कि  पुनित राम दाड़ी, सिमरिया का रहने वाला था. वह मगध कोलियरी में हाईवा चलाने का काम करता है.  सोमवार की सुबह हाईवा में कोयला लोड करने के बाद नीचे उतरा हुआ था.  इसी दौरान एक अज्ञात हाइवा ने उसे चपेट में ले लिया. घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद बालुमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर लिया है. इधर,  घटना की सूचना पाकर हाइवा चालको ने मृतक चालक के परिजनों को मुआवजा और नौकरी की मांग को ले कर सड़क जाम कर दिया. इससे सीसीएल का ट्रांसपोटिंग कार्य ठप हो गया है.

विज्ञापन

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!