WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

सरहुल को ले कर कमिटि का गठन, ऐश्वर्य उरांव बने अध्‍यक्ष

लातेहार। दिवाकर नगर, बालुमाथ स्थित सरना भवन में सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्‍यक्षता लातेहार जिला पड़हा राजा प्रभु दयाल उरांव ने किया. आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्‍मति से एक कमिटि का गठन किया गया. कमि‍टि का अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव को बनाया गया. जबकि चिव शंकर उरांव व कोषाध्यक्ष संतु उरांव को बनाया गया है.

विज्ञापन

संरक्षक मंडली में प्रभु दयाल उराव समेंत अन्‍य कई लोगों को शामिल किया गया है. प्रभू दयाल उरांव ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरहुल पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दौरान कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए एक प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन किया गया है.

विज्ञापन

इस वर्ष सरहुल पूजा एक अप्रैल को दिवाकर नगर के सरना भवन में मनाया जाएगा. उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक संख्‍या में भाग लेने की अपील की. बैठक में  सुरेंद्र गंझू, संदीप उरांव, लल्लू उरांव, जगदेव उरांव, राजेश उरांव, कपिल देव उरांव, कमलेश उरांव,सुरेंद्र भोगता, सुखदयाल उरांव व माइकल उरांव समेत समाज के कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!