लातेहार। पीएम श्री केद्रीय विद्यालय, लातेहार में कक्षा बालवाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी किया गया. कुल 120 आवेदन नामांकन के लिए आये थे. इनमें 66 आवेदन आरटीई, 21 आवेदन इडल्यूसी/ बीपीएल और एक डीए के थे.
विज्ञापन
आवेदनों में जेनरल कैटगरी के 22, ओबीसी के 29, ओबीसी एनसीएल के 42, एससी के 18 व एसटी के नौ आवेदन शामिल थे. इनमें 66 बालक व 54 बालिकाओं के आवेदन थे. कुल 40 छात्रों के लिए ऑनलाइन लॉटरी किया गया. चयनित छात्रों का नाम विद्यालय की वेबसाईट व विद्यालय के सूचना पट पर प्रकाशित कर दिया गया है.
विज्ञापन
मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आशीष टैगोर, शिक्षक अविश कुमार व नेत्रपाल सिंह समेंत अभिभावक राकेश कुमार, चंदन प्रसाद, जीतेंद्र कुमार, आनंद पासवान समेंत कई अभिभावक मौजूद थे. विद्यालय में नये सत्र में एक अप्रैल से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होगा.