लातेहार। जिले के बरवाडीह अंचल के तत्कालीन प्रभारी सीआई सुरेश राम को घूस लेने के मामले में 23 जनवरी क़ो एसीबी के द्वारा गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें रांची हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है.
बता दें कि सुरेश राम को पलामू निगरानी विभाग की टीम नें एक महिला से जमीन के म्यूटेशन के नाम पर घूस लेने के आरोप में बरवाडीह स्थित उनके सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार किया था. जमानत पर बाहर आने के बाद सुरेश राम ने कहा कि उन्हें इस प्रकरण में गलत साजिश और राजनीतिक संयंत्र के तहत फसाया गया है.
विज्ञापन
उनके द्वारा किसी भी तरह के कार्य को लंबित नहीं रखा गया था और न ही उस महिला से कोई पैसा लिया था. उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा था जिसके कारण उन्हें माननीय हाई कोर्ट से जमानत मिली है. जल्द ही वे निर्दोष भी साबित होगें.