लातेहार। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर रविवार को सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की ओर से स्वर्वेद यात्रा निकाली गई. यात्रा की शुरुआत बाजार टांड़ से हुई. बाजे-गाजे के साथ यात्रा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होती हुई समाहरणालय गेट पहुंची.
विज्ञापन
इसके बाद धर्मपुर बायपास होते हुए यात्रा पुनः बाजार टांड़ पर समाप्त हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. संस्थान के संस्थान के केदार प्रसाद ने यात्रा की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह यात्रा सद्गुरु सदाफल देव जी की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली गई. मौके पर सद्गुरु द्वारा 17 वर्षों की कठिन तपस्या से लिखी गई पुस्तक स्वर्वेद का लोकार्पण भी किया गया.
विज्ञापन
कार्यक्रम में केदार प्रसाद, नवाहीर उरांव, मिथिलश कमार सिंह, विशुनदेव प्रसाद, बद्री प्रसाद, मिंटू भुईयां, सुरेश राम, नागेश्वर रजक, वंशीधर प्रसाद, विजय प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, गजबदन तिवारी, उमेश प्रसाद, मुकेश सिंह, बालेश्वर राम, रामप्रवेश राम, धनंजय प्रसाद, किरण देवी, शंकुतला देवी, अनिता देवी आदि मौजूद थे.