लातेहार। शहर के थाना चौक में दिन दहाड़े एक ज्वेलरी दुकान मे एक चोर ने हाथ साफ कर दिया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. दरअसल थाना चौक इलाके में आदि शक्ति लक्ष्मी ज्वैलर्स नामक प्रतिष्ठान के प्रोपराईटर कन्हाई कुमार सोनी बुधवार दोपहर तकरीबन 12 बजे अपनी दुकान खोल कर दुकान के सामानों को बाहर सजा रहे थे.
Advertisement
कन्हाई ने बताया कि इस दौरान एक युवक दुकान के बाहर खड़ा उसकी सब गतिविधियों को देख रहा था. इसके बाद वह किसी को इशारा किया. इशारा करने के बाद एक युवक उसके पास आया और उसे अपनी बातों में उलझा कर मनिका जाने का रास्ता पूछने लगा. कन्हाई उसे मनिका जाने का रास्ता बताने लगा. उसे बातों में उलझा देख कर वह युवक दुकान में घुस गया और दुकान में रखा एक बैग ले कर भाग गया.
Advertisement
कन्हाई ने बताया कि बैग में तकरीबन तीन- साढ़े तीन लाख रूपये के जेवर और एक लैपटॉप था. यह घटना यहां चर्चा का विषय बना हुआ है. बता कि इससे पहले चार अप्रैल की रात्रि भी कन्हाई कुमार सोनी के करकट ग्राम स्थित गोदाम में आग लग गयी थी और इसमें उन्हें लाखों रूपये का नुकसान हुआ था.