लातेहार। बुधवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे वज्रपात होन से तीन लोग घायल हो गये. इसमे एक महिला व दो बच्चे हैं. घटना सदर थाना क्षेत्र के शीशी पंचायत के जरमनीयाटाढ़ गांव की है. बताया जाता है कि तीनों घर के पास कटहल के पेड़ के नीचे खड़ी थीं.
Advertisement
इस दौरान अचानक मौसम बिगड़ गयी और तेज आवास के साथ वज्रपात हो गई. इस वज्रपात की चपेट में सुस्मांति कुमारी, चन्द्रमणी कुमारी और सुबन्ती देवी आ गयी और घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुखिया को दी. मुखिया मौके पर पहुंचे और घायलों को अपने निजी वाहन से लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया.
Advertisement
यहां चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक इलाज किया. चिकित्सकों के अनुसार तीनों खतरे से बाहर है. पीड़ित परिवारों ने आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की मांग उपायुक्त से की है.