IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

एसवीएम में भगवान महावीर की जयंती मनायी गयी

लातेहार। शहर के सरस्‍वती विद्या मंदिर में गुरूवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्म जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ओमकार नाथ सहाय ने दीप प्रज्‍जवलित और पुष्पांजलि कर किया. उन्‍होने उन्होंने भगवान महावीर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया और उनके उपदेशों को आत्‍मसात करने की बात कही.

Advertisement

आचार्य कपिल देव प्रमाणिक  ने कहा कि भगवान महावीर जैन धर्म के अंतिम आध्यात्मिक तीर्थकर थे. भगवान महावीर का जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार में हुआ था.  भगवान महावीर की माता का नाम रानी त्रिशला और पिता का नाम राजा सिद्धार्थ था. 30 वर्ष की आयु में उन्होंने सबकुछ छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया.

Advertisement

उन्होंने दुनिया को सत्य,अहिंसा का पाठ पढ़ाया. तीर्थंकर महावीर स्वामी ने अहिंसा को सबसे उच्चतम नैतिक गुण बताया. उन्होंने जैन धर्म की पांच प्रमुख शिक्षाओं अहिंसा ,सत्य,अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह को समझाने का प्रयास किया और उनके  उपदेशों को आत्‍मसात करने की बात छात्रों से की. मौके पर कई छात्र व छात्राों ने भी भगवान महावीर की जीवनी पर प्रकाश डाला.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!