लातेहार। सेवा सदन पलामू, में एडमिट एक गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए लातेहार के एक युवक ने समय पर रक्तदान कर मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की. पलामू जिले के नौडीहा निवासी संजय कुमार, पिता गणेश प्रसाद की हालत नाजुक थी और उन्हें तत्काल ए पोजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी. इस स्थिति की जानकारी मिलने पर लातेहार के मेंन रोड निवासी सागर गुप्ता उर्फ लालू कुमार, पिता सुनील प्रसाद ने तत्परता दिखाते हुए बिना किसी देरी के लातेहार ब्लड बैंक पहुंचकर ए पोजिटिव रक्त डोनेट किया.
विज्ञापन
इस पुनीत कार्य के समय उनके मित्र राज गुप्ता भी साथ मौजूद थे. बताया गया कि मरीज की हालत गंभीर थी और रक्त की नितांत आवश्यकता थी. ऐसे संकटपूर्ण समय में सागर गुप्ता का यह कार्य न केवल मरीज के जीवन के लिए संजीवनी साबित हुआ, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी दिया. उनके इस सराहनीय कदम ने यह साबित कर दिया कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता. रक्तदान जीवनदान है इस मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए सागर गुप्ता ने युवाओं को भी प्रेरित किया कि वे ऐसे संकट के समय आगे आएं और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करें.