लातेहार। आजसू पार्टी के चंदनडीह स्थित जिला कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमीत कुमार पांडेय ने की. मौके पर संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों व सिद्धांतों पर चल कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं.
विज्ञापन
उन्होने कहा कि बाबा साहब ने संविधान मे समाज के हर वर्ग के लोगों को समान हक व अधिकार का प्रावधान किया. बाबा साहब भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रणेता और करोड़ों वंचितों की आवाज़ थे. उन्होंने न केवल एक संविधान लिखा बल्कि उस भारत की नींव रखी जहां सबको बराबरी, सम्मान और हक मिल सके. अछूतों से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था.
विज्ञापन
उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था. मौके पर केंद्रीय सदस्य राकेश सिंह, जिला प्रवक्ता रवि वर्मा, ओबीसी मोर्चा के विकाश कुमार, संजय यादव, विकाश साहू, रवि शर्मा, चंदन कुमार व राजा वर्मा आदि मौजूद थे.