लातेहार। वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ( वीबीडीए), लातेहार शाखा के तत्वावधान में 14 अप्रैल को स्व रमेश पाठक की पुण्यतिथि पर ब्लड बैंक, लातेहार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अखिलेश्वर प्रसाद और ब्लड केंद्र की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मशीला चौधरी ने संयुक्त रूप से स्व पाठक के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व फीता काट कर किया गया. शिविर में कुल 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
विज्ञापन
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि रक्तदान एक नेक व पुनित कार्य है. अगर आप रक्तदान करते हैं तो इससे व्यक्ति की जान बच सकती है. हर एक स्वस्थ्य मनुष्य को हर तीन महीने मे रक्तदान अवश्य करना चाहिए. रक्तदान के लिए युवा वर्ग आगे आएं. मौके पर डा चौधरी ने कहा कि यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से शरीर में कोइ कमजोरी होती है. उन्होने कहा कि रक्तदान करने से कई बीमारियों का पता भी समय से पहले चल जाता है. कार्यकारी अध्यक्ष अनुरोध कुमार बाग व सचिव विकासकांत पाठक ने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है, इसे मानव शरीर से ही संग्रह किया जा सकता है. उन्होने कहा कि रक्तदान महादान है. लोगों को खास कर युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष धमेंद्र जायसवाल व नागमणि ने भी रक्तदान करने की अपील लोगों से की.
विज्ञापन
इस रक्तदान शिविर में अनुरोध कुमार बाग, नंदन प्रसाद,रविकांत पाठक, रजनीकांत पाठक इस्माइल अंसारी, संदीप अग्रवाल, नीरज प्रसाद, शानू अग्रवाल, अंकित कुमार, चंद्रदेव मंडल, सौरभ सिंह, कपिल देव प्रमाणिक, ओंकारनाथ सहाय, सुरेश ठाकुर, चेतलाल यादव, सुरजीत भूत, सुभाष यादव,मयूर अग्रवाल,विक्की, राकेश कुमार, संतु कुमार, शुभम अग्रवाल, मनोज कुमार,मनु कुमार,अमन कुमार, घनश्याम यादव, आशीष सिन्हा, अजय उरांव, अंतरा पाठक सदर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड विभाग की रीना कुमारी ने रक्तदान किया. इस मौके पर ब्लड बैंक के लैब तकनीशियन बिनय कुमार सिंह ,मनोज कुमार विश्वकर्मा आशुतोष कुमार, शोएब अख्तर,आदर्श कुमार,प्रमिला कुमारी, जुनैद अली व गायत्री देवी आदि मौजूद थे. रक्तदाताओं को ब्लड डोनर कार्ड दिया गया.