लातेहार। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का चौथा चरण कल यानी 16 अप्रैल को जिले में आयोजित किया जायेगा. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि आम नागरिकों के शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निवारण हेतु झारखंड पुलिस के द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
Advertisement
उन्होने बताया कि लातेहार जिला के चार पुलिस अनुमंडल क्षेत्रों में इसका आयोजन किया जायेगा. लातेहार थाना परिसर में लातेहार व चंदवा, बालुमाथ थाना परिसर में बालुमाथ, हेरहंज व बारियातू, बरवाडीह थाना परिसर में बरवाडीह, मनिका व छिपादोहर तथा महुआडांड़ थाना परिसर में महुआडांड़, गारू, नेतरहाट व बारेसांढ़ थाना क्षेत्र के ग्रामीणो की समस्याओ का निवारण किया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पर भी अपनी शिकायत दर्ज करायाजा सकता है.
Advertisement
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह आयोजन राज्य स्तर पर किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में नागरिकों से प्राप्त लिखित या एवं मौखिक समस्या या शिकायत पर लातेहार जिला के प्रखंड कार्यालय व थाना व शाखा के पदाधिकारियो के द्वारा शिकायतो का समाधान किया जायेगा. कार्यक्रम मे प्रखंड के प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी भाग लेगें. उन्होने कहा कि आम लोगो की समस्याओ का समाधान करना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है.