लातेहार। सदर थाना परिसर में 16 अप्रैल को आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में शहर के मेन रोड निवासी नंदन कुमार शौंडिक को उनका खोया मोबाइल प्राप्त हुआ. मोबाइल पा कर नंदन काफी प्रसन्न नजर आये.
Advertisement
उन्होने बातचीत में बताया कि थाना से उनके पास फोन गया था कि आप जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पहुंच कर आपका खोया मोबाइल ले जायें. पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब वे यहां आये तो वाकई उन्हें उनका खोया मोबाइल दिया गया. नंदन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है.
Advertisement
पुलिस भी आज काफी तत्पर हो गयी है. पुलिस और पब्लिक के बीच जो खाई बढ़ गयी थी वह अब धीरे धीरे नजदीक आती दिखायी पड़ रही है. उन्होने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व उनकी टीम को इसके लिए बधाई दिया. उन्होने कहा कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं समाधान हो रहा है.