mahesh singh banner new nn
लातेहार

30 तक नहीं कराया ई-केवाईसी तो निरस्‍त हो जायेगा राशन कार्ड

लातेहार। आगामी 30 अप्रैल तक अगर आपने ई-केवाइसी नहीं कराया तो आपका राशन कार्ड निरस्‍त हो सकता है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार ई-केवाईसी करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक तक निर्धारित है.

Advertisement

लातेहार जिला के अब तक वैसे लाभुक जिनका ई-केवाईसी (वृद्ध, दिव्यांग एवं बच्चे) ई-पॉश मशीन से सत्यापन नही हो पाया है, उन्हे ई-केवाईसी करने हेतु संबंधित प्रखंंडों में चिन्हित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा  मशीन से ई-केवाइसी किया जा रहा है. गारू प्रखंड में  प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय, गारू में दया देवी,  लातेहार प्रखंड में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय, लातेहार में प्रदीप प्रसाद और लातेहार नगर पंचायत में मुंद्रिका प्रसाद के जन वितरण प्रणाली के दुकान में ई-केवाईसी किया जायेगा.

Advertisement

जबकि चन्दवा प्रखंड में बालदेव गंझू व महेंद्र प्रसाद, बालुमाथ में आनंदी प्रसाद सेरेगढ़ा, बारियातू में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, हेरहंज में डीलर का युगेश्‍वर प्रसाद, सेरेनदाग, बरवाडीह में डीलर अशोक राम, मंगरा, महुआडांड़ प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय व मनिका प्रखंड में डीलर संतोष ठाकुर, छठू साव व इश्‍वर प्रसाद के जन वितरण प्रणाली के दुकान में ई-केवाईसी किया जा सकता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!