green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
लातेहार

उपायुक्‍त ने साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण में सुनी समस्‍यायें

जिप सदस्‍य ने उपायुक्‍त को सौंपा आवेदन, कहा मनरेगा में हो रही है गड़बड़ी

लातेहार। मंगलवार को उपायुक्‍त कार्यालय वेश्‍म में साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. इसमें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों की समस्‍याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया. उन्‍होने अश्वासन दिया कि ग्रामीणों की सभी शिकायतों की जांच करा कर उसका समाधान किया जायेगा. दिव्‍यांग शंभू प्रसाद ने नियोजन की मांग की. कहा कि पहले वह समाहरणालय में कंप्‍यूटर आपरेटर के रूप में काम करता था, बाद में उसे काम से हटा दिया गया है. तब से वह बेरोजगार है. जन शिकायत निवारण में  भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, विधवा पेंशन से जुड़े 15 आवेदन प्राप्‍त हुए. जन शिकायत में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जन शिकायत निवारण में आये आवेदनों पर संवेदनशील हो कर त्‍वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बता दें कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

जिप सदस्‍य ने उपायुक्‍त को आवेदन सौंपा

जिला परिषद सदस्‍य विनोद उरांव ने उपायुक्‍त, लातेहार को एक ज्ञापन सौंप कर बताया कि मनरेगा के लाभुकों के द्वारा उन्‍हें एक शिकायत आवेदन पत्र सौंपा गया है. इस शिकायत में लाभुकों ने प्रखंड में संचालित मनेगा की योजनाओं में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक व कनीय अभियंता एवं कंप्‍यूटर आपरेटर के द्वारा मनमाने तरीके से राशि की वसूली की जाती है. श्री उरांव ने आरोप लगाया कि योजना की प्रविष्टि में दो हजार रूपये, मस्‍टर रॉल संधारण में दो प्रतिशत व जिया टैग छोड़ने में एक हजार रूपये तक नाजायज लिया जाता है. राशि नहीं मिलने पर मस्‍टर रॉल में शून्‍य कर दिया जाता है. श्री उरांव ने इन आरोपों की जांच करा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!