WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

श्री देवी मंडप के तीसरे वार्षिकोत्‍सव पर भंडारे का आयोजन, विधायक ने किया शुभारंभ

लातेहार। शहर के थाना चौक के तेली मुहल्‍ला में अवस्थित प्राचीन श्री देवी मंडप का तीसरा वार्षिकोत्‍सव का दो दिवसीय कार्यक्रम 25 अप्रैल को भंडारा के साथ संपन्‍न हुआ. मंंदिर परिसर में आयोजित भंडारा का शुभारंभ स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम ने नौ कन्‍या पूजन व प्रसाद वितरण कर किया. इस मौके पर उन्‍होने कहा क‍ि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है. वातारण शुद्ध होता है और एक  नयी सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है. उन्‍होने कहा क‍ि ऐसे आयोजनो से सामाजिक समरसता भी बढ़ती है. आपसी सहयोग से कोई भी अनुष्‍ठान संपन्‍न होता है और आयोजनों में लोग एक दूसरे से मिलते हैं और कुशलक्षेम जानते हैं.  ऐसे आयोजन समाज को एक सुखद संदेश देते हैं. मौके पर मंदिर समिति के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश प्रसाद (राजू) ने कहा क‍ि यह एक प्राचीन देवी मंडप है और तकरीबन चार सौ साल पुराना है. पिछले तीन वर्ष पहले इस मंडप का जीर्णोद्धार कर नौ देवी पिंडी की स्‍थापना की गयी थी, तब से प्रति वर्ष यहां वार्षिकोत्‍सव मनाया जा रहा है.

इससे पहले पंडित त्रिभुवन पांडेय व विवेक शुक्‍ला के सानिध्‍य में हवन व पुर्णाहुति की गयी. मौके पर बतौर यजमान रंजीत कुमार व सप्‍तनीक थे. इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, दशरथ प्रसाद, रामधनी प्रसाद, गोविंद प्रसाद, अभिनंदन प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, मुरारी प्रसाद, अनिल कुमार सिंह,  विंदेश्‍वर प्रसाद,  सुभाष प्रसाद, भोला प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, संजीव कुमार मंटू, महेंद्र प्रसाद, राजू प्रसाद, संतोष कुमार पिंटू, रविंद्र प्रजापति, संत कुमार, सतीष कुमार, पवन कुमार, विशाल चंद्र साहू, आशीष कुमार, प्रमोद प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, आशीष प्रसाद, विजय प्रसाद, राजू प्रसाद, जीतेंद्र कुमार, दीपक रंजन, बसंत कुमार आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!